Asian Games 2023: Golden Boy नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में जीता स्वर्ण पदक, दूसरी बार मारी बाजी

भारत के नीरज चोपड़ा ने एशियन गेम्स में लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीता है।

271

भाला फेंक (Javelin Throw) में भारत (India) के दिग्गज खिलाड़ी नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने गोल्ड मेडल (Gold Medal) जीत लिया है। इस तरह भारत के पदकों की संख्या 78 हो गई है। वहीं, यह भारत का 17वां स्वर्ण पदक है। दरअसल, जेना किशोर (Jena Kishore) ने नीरज चोपड़ा को कड़ी टक्कर दी थी। एक समय नीरज चोपड़ा जेना किशोर से पिछड़ रहे थे, लेकिन इसके बाद नीरज चोपड़ा ने शानदार वापसी की। खासकर, नीरज चोपड़ा ने अपने चौथे प्रयास में 88.88 मीटर थ्रो किया। जेना किशोर को रजत पदक (Silver Medal) से संतोष करना पड़ा। इस तरह भाला फेंक का स्वर्ण पदक और रजत पदक दोनों भारत की झोली में गए।

नीरज चोपड़ा ने पहले प्रयास में 82.38 मीटर भाला फेंका। इसके बाद भारतीय दिग्गज ने दूसरे प्रयास में 84.49 मीटर की दूरी तय क। इससे पहले, तकनीकी खराबी के कारण नीरज चोपड़ा का एक प्रयास अमान्य हो गया था। जेना किशोर की बात करें तो इस खिलाड़ी ने भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता था। इस तरह भारत को भाला फेंक का स्वर्ण पदक और रजत पदक दोनों मिल गए।

यह भी पढ़ें- शराब घोटाले में संजय सिंह गिरफ्तार, कई घंटों की पूछताछ के बाद ED ने की कार्रवाई

जेना किशोर ने रजत पदक जीता
भारत के लिए रजत पदक जीतने वाली जेना किशोर ने पहले प्रयास में 81.26 मीटर भाला फेंका। इसके बाद दूसरे में उन्होंने 79.76 मीटर थ्रो किया। जबकि जेना किशोर ने अपने तीसरे प्रयास में 86.77 मीटर का स्कोर किया। इस खिलाड़ी ने लगातार नीरज चोपड़ा को कड़ी टक्कर दी। लेकिन चौथे प्रयास में नीरज चोपड़ा ने वापसी की। इसके बाद नीरज चोपड़ा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। इससे पहले नीरज चोपड़ा ने एशियन गेम्स 2028 में भी गोल्ड मेडल जीता था। इस तरह नीरज चोपड़ा ने लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता है।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.