History of 7 July: विश्व क्रिकेट में भारत के माही का नाम ही काफी है

झारखंड की राजधानी रांची के एक परिवार में 07 जुलाई, 1981 को जन्मे महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी योग्यता और जुझारूपन से विश्व क्रिकेट में एक अनूठा मुकाम हासिल किया।

161
HD-wallpaper-dhoni-cricket-thumbnail

History of 7 July: देश-दुनिया के इतिहास में 07 जुलाई की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। इस तारीख का रिश्ता सफल भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी से है। झारखंड की राजधानी रांची के एक परिवार में 07 जुलाई, 1981 को जन्मे महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी योग्यता और जुझारूपन से विश्व क्रिकेट में एक अनूठा मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलताओं को देखते हुए उन्हें पद्म भूषण, पद्म श्री और राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। माही के नाम से लोकप्रिय धोनी आईसीसी की तीनों विश्व प्रतियोगिताएं जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं।

International Cooperative Day: महिलाओं को बड़ा उपहार, सहकारी संस्थाओं में ‘इतने’ प्रतिशत आरक्षण का ऐतिहासिक आदेश

7 जुलाई का विशेष महत्व
इसके अलावा भारतीय सिनेमा के इतिहास में 07 जुलाई का एक खास महत्व है। दरअसल 1896 में इसी तारीख को फ्रांस के सिनेमैटोग्राफर ल्युमिर बंधुओं ने भारतीय सिनेमा की नींव रखी। इन दोनों ने बंबई (अब मुंबई) के वाटसन होटल में छह फिल्मों का प्रदर्शन किया था। इन फिल्मों को देखने के लिए टिकट की कीमत तब एक रुपये रखी गई थी और उस समय के अखबारों ने इसे सदी का चमत्कार बताया था। इस कार्यक्रम को दर्शकों का अपार प्रोत्साहन मिला। इससे प्रभावित होकर जल्द ही कलकत्ता (अब कोलकाता) और मद्रास (अब चेन्नई) में भी फिल्मों का प्रदर्शन होने लगा और इस तरह भारतीय फिल्म निर्माण का रास्ता खुला।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1456: जोन ऑफ आर्क को उनकी मृत्यु के 25 साल बाद दोषमुक्त करार दिया गया।

1896: भारत में सिनेमा का प्रवेश। मुंबई के वाटसन होटल में ल्यूमिर बंधुओं ने फिल्मों का पहली बार प्रदर्शन किया।

1912: अमेरिकी खिलाड़ी जिम थोर्पे ने स्टॉकहोम ओलम्पिक में चार स्वर्ण जीतकर तहलका मचाया।

1928: स्लाइस्ड ब्रेड की पहली बार बिक्री हुई। इसे मशीन से काट कर तैयार किया गया।

1948ः स्वतंत्र भारत की पहली बहुउद्देश्यीय परियोजना के लिए दामोदर घाटी निगम की स्थापना।

1978: सोलोमन द्वीप ने यूनाइटेड किंगडम से अपनी आजादी का ऐलान किया।

1985: महज 17 साल की उम्र में बोरिस बेकर ने विम्बलडन जीता

1998ः पंडित विश्वमोहन भट्ट को अमेरिका का प्रतिष्ठित दशाब्दी का सर्वाधिक प्रशंसित व्यक्ति सम्मान मिला।

1999ः फ्रांस के वैज्ञानिकों ने पेचिस के नए टीके की खोज की।

1999: परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए।

2007ःअमेरिका के दूरसंचार उपग्रह डायरेक्ट वी-10 को रूस के प्रोटान-एम रॉकेट से प्रक्षेपित किया गया।

2008ः काबुल में हुए भारतीय दूतावास पर हमले में 41 लोग मारे गए।

जन्म

1883ः प्रसिद्ध साहित्यकार चंद्रधर शर्मा गुलेरी।

1914ः प्रसिद्ध संगीतकार अनिल बिस्वास।

1962ः कोंकणी साहित्यिक जर्नल ‘जाग’ की संपादक माधवी सरदेसाई।

1981: क्रिकेट के सफलतम खिलाड़ियों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी।

2000ः राष्ट्रमंडल खेल-2022 में भारत के लिए रजत पदक जीतने वाले मुक्केबाज सागर अहलावत।

निधन

1758: आधुनिक त्रावणकोर के निर्माता राजा मार्तंड वर्मा।

1930: ब्रिटिश लेखक आर्थर कॉनन डॉयल।

2021ः हिन्दी सिनेमा के ख्याति प्राप्त अभिनेता दिलीप कुमार।

महत्वपूर्ण दिवस

-सिखों के आठवें गुरु हर किशन सिंह की जयंती।

-परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा की पुण्यतिथि।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.