History of March 15: इन टीमों के बीच जब खेला गया था क्रिकेट का पहला टेस्ट मैच

151

History of March 15:15 मार्च 1877 को ऑस्ट्रेलिया(Australia) के मेलबर्न में पहला क्रिकेट टेस्ट मैच(First cricket test match in Melbourne) शुरू हुआ था। यह टेस्ट वैसे तो ऑल इंग्लैंड विरुद्ध अ कम्बाइंड न्यू साउथ वेल्स और विक्टोरिया इलेवन के खिलाफ(All England vs a combined New South Wales and Victoria XI) खेला गया, इसे बाद में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड(Australia vs England) के बीच खेला माना गया। पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड की कप्तानी जेम्स लिलीवाइट(England captained by James Lillywhite) और ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी डेव ग्रेगरी(Australia captained by Dave Gregory) ने की थी।

ऑस्ट्रेलिया की ऐतिहासिक जीत
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और चार्ल्स बैनरमैन की 165 रन की पारी की बदौलत 245 रन बनाए। बैनरमैन टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने थे। जवाब में इंग्लैंड की टीम केवल 196 रन पर आउट हो गई। इंग्लैंड के लिए ओपनर हैरी जूप ने 63 रन, हैरी चार्लवुड ने 36 रन, एलन हिल ने 35 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी खराब रही और टीम 104 रन पर ही सिमट गई। टॉम हैरोन ही सबसे ज्यादा 20 रन बना सके। इंग्लैंड को जीत के लिए 154 रन का टारगेट मिला, पर इंग्लैंड की टीम इस टारगेट को हासिल नहीं कर सकी और 108 रन पर आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने यह ऐतिहासिक टेस्ट मैच 45 रन से जीता।

अन्य अहम घटनाएंः

1984 – पोर्ट लुई (मारिशस) स्थित महात्मा गांधी संस्थान में वहाँ के प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ द्वारा प्रथम अंतराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन का उद्घाटन।

1997 – ईरान ने पहली बार किसी महिला राजनीतिक को विदेश में नियुक्त किया।

1999 – एल्डबजोर्ग लोवर नोर्वे की प्रथम महिला रक्षामंत्री बनीं, कोसोवो शांति वार्ता का दूसरा चरण पेरिस में आरम्भ हुआ।

2001 – कोफी अन्नान ढाका से भारत पहुँचे, भारत-पाक वार्ता पर ज़ोर, करासे पुन: फिजी के प्रधानमंत्री नियुक्त।

2002 – बार्सिलोना (स्पेन) में यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन शुरू, संयुक्त राज्य अमेरिका का चौथा प्रक्षेपास्त्र रोधी परीक्षण सफल।

2003 – चीन में सत्ता नई पीढ़ी के हाथ, हू जिन्ताओं नये राष्ट्रपति बने।

2005 – सऊदी अरब के राजकुमार अल वाहिद बिन तलाल अब्दुल अजीज अलसौंद ने भारतीय राष्ट्रपति से नई दिल्ली में वार्ता की।

2007 – वोडाफ़ोन और एस्सार के बीच समझौता सम्पन्न।

2008 -देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी को जेल सुधार एवं मानव अधिकारों की रक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए जर्मन सम्मान ‘एनीमेरी मेडिसन’ के लिए चुना गया।

-महात्मा गांधी की प्रतिमा इटली के पोसिलियो में स्थापित की गई।

-कजाखस्तान के वैंकावूर हवाई अड्डे से रूस के एक प्रोटाम एम रॉकेट का प्रक्षेपण किया गया।

2009 – लखनऊ ने महिलाओं की कबड्डी प्रतियोगिता जीती। अंतरराष्ट्रीय स्तर की महिला पहलवान अर्जुन अवार्डों गतिका जाखड़ ने लगातार सातवीं बार भारत केसरी ख़िताब जीतकर देश की सबसे ताकतवर महिला पहलवान बनने का गौरव प्राप्त किया।

जन्म

1997 – पूजा गहलोत – भारतीय महिला फ्रीस्टाइल पहलवान हैं।

1901 – गुरु हनुमान – भारत के महान् कुश्ती प्रशिक्षक (कोच) व पहलवान।

1934 – कांशीराम – भारतीय राजनेता।

1937 – चरणजीत सिंह अटवाल – शिरोमणि अकाली दल के राजनीतिज्ञ हैं।

1947 – अजीत पाल सिंह – भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी हैं।

1947 – एम. थंबीदुरई – तमिलनाडु के प्रसिद्ध राजनीतिक नेता हैं।

1943 – साहिब सिंह वर्मा – भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष व तेरहवीं लोक सभा के सांसद थे।

1874 – सर अब्दुल कादिर – न्यायविद, पत्रकार और राजनीतिज्ञ थे।

निधन

1908 – मालती चौधरी – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।

1980 – चन्दूलाल माधवलाल त्रिवेदी – आंध्र प्रदेश के पहले राज्यपाल थे।

1985 – राधा कृष्ण चौधरी – बिहार के प्रसिद्ध लेखकों में से एक थे।

1992 -राही मासूम रज़ा – बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी और प्रसिद्ध साहित्यकार।

2009 – सरला ठकराल – भारत की प्रथम महिला विमान चालक।

2009 – वर्मा मलिक – भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध गीतकार।

2013 – कलाम अंजी रेड्डी – दवा उद्योग में एक भारतीय उद्यमी थे।

2015 – नारायण भाई देसाई- स्वतंत्रता सेनानी एवं महादेव देसाई के पुत्र।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.