Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने डगआउट में बैठे-बैठे कैसे Mumbai Indians को जिताया मैच, देखिए क्या हुआ?

रोहित शर्मा भले ही आउट ऑफ फॉर्म हों, लेकिन उनका क्रिकेट दिमाग मुंबई इंडियंस के लिए काफी काम आ रहा है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की जीत में अहम भूमिका निभाई।

113

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की गिनती बेहतरीन आईपीएल प्लेयर्स में होती है। वह साल 2008 से अब तक हर आईपीएल सीजन (IPL Season) में खेले हैं और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को पांच बार अपनी कप्तानी में खिताब भी जिताया है। मौजदूा सीजन में भले ही वह अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और आईपीएल 2025 (IPL 2025) में उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला है।

रविवार (13 अप्रैल) को मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को 12 रनों से हराकर आईपीएल 2025 में अपनी हार का सिलसिला तोड़ा है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 205 रन बनाए, जिसके जवाब में दिल्ली 193 रन ही बना सकी।

यह भी पढ़ें – Wall Collapse: दिल्ली में मौत का तूफान! इमारत की दीवार गिरी, जानें कितने मरे और कितने घायल

डगआउट से एक सलाह
मैच के असली हीरो रोहित शर्मा बने जिन्होंने डगआउट (Dugout) में बैठे-बैठे ही दिल्ली कैपिटल्स को हरा दिया। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस को हारा हुआ मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई। रोहित ने डगआउट से बैठकर एक सलाह दी, जो एमआई को रास आई और टीम 12 रन से मैच जीतने में सफल रही।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by sachin sharma (@cricket_reels45__)

सवाल यह है कि वह निर्णय क्या था?
यह निर्णय रोहित शर्मा द्वारा मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने को दी गई सलाह थी। रोहित ने मुख्य कोच महेला जयवर्धने को 13वें ओवर के बाद गेंद बदलने की सलाह दी। उन्होंने उन्हें नई गेंद के साथ विकेट के दोनों ओर से स्पिन आक्रमण शुरू करने को कहा। दिल्ली की टीम उस समय लक्ष्य से काफी दूर थी। रोहित के इस फैसले के बाद दिल्ली की स्थिति और खराब हो गई।

नतीजा तीन ओवर में ही दिख गया
रोहित की सलाह सुनकर मुंबई इंडियंस ने एक तरफ कर्ण शर्मा और दूसरी तरफ मिशेल सेंटनर को आक्रमण पर लगाया। अगले तीन ओवरों में उनके परिणाम दिखने लगे। इस बार दोनों गेंदबाजों ने सिर्फ 19 रन दिए। कर्ण शर्मा ने दिल्ली के दो बड़े बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।

मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी कौन है?
इस मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए। 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम 19 ओवर में 193 रन पर ऑल आउट हो गई। मैच में 3 विकेट लेने वाले कर्ण शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दिल्ली कैपिटल्स की यह पांच मैचों में पहली हार है। मुंबई इंडियंस की यह 6 मैचों में दूसरी जीत है।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.