विश्व शूटिंग पैरा स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप 2022ः भारत ने 6 स्वर्ण सहित जीते 10 मेडल, इन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

साई मीडिया ने एक अन्य ट्वीट में कहा, "भारत ने इस विश्व कप में कुल 10 पदक (6 स्वर्ण, 3 रजत, 1 कांस्य) जीते। वेल डन चैंप्स, आप सभी पर गर्व है।"

120

भारतीय दल ने म्यूनिख में विश्व शूटिंग पैरा स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप 2022 में अपने अभियान का समापन 10 पदकों के साथ किया, इनमें 6 स्वर्ण, 3 रजत और एक कांस्य पदक शामिल है।

अंतिम दिन, सिंहराज अधाना ने पी4 मिश्रित 50 मीटर एसएच1 स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने मनीष नरवाल और दीपेंद्र के साथ पी4 मिक्स्ड टीम 50 मीटर एसएच1 इवेंट में भी स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने इस स्पर्धा में चार पदक जीते हैं।

ये भी पढ़ें – महंगाई के मुद्दे पर संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

साई मीडिया ने ट्वीट किया, “2022, विश्व शूटिंग पैरा स्पोर्ट्स विश्व कप, म्यूनिख अपडेट-डे 5, भारत के लिए दो और स्वर्ण, मनीष नरवाल (टॉप्स एथलीट) और दीपेंदर ने पी4 मिश्रित टीम 50मी.एसएच1 में स्वर्ण पदक जीता। सिंहराज के लिए अब तक 4 पदक।”

साई मीडिया ने एक अन्य ट्वीट में कहा, “भारत ने इस विश्व कप में कुल 10 पदक (6 स्वर्ण, 3 रजत, 1 कांस्य) जीते। वेल डन चैंप्स, आप सभी पर गर्व है।”

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.