Asian Games: भारतीय महिला हैंडबॉल टीम घोषित, ये खिलाड़ी करेंगी कप्तानी

अयोध्या के डा.भीम राव अंबेडकर इंडोर स्टेडियम में आयोजित टीम के शिविर की समाप्ति के बाद रवानगी से पूर्व भारतीय टीम का विदाई समारोह लखनऊ में एक निजी होटल में किया गया।

450

चीन के हांगझोऊ में आगामी 23 सितंबर से आठ अक्टूबर तक आयोजित एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला हैंडबाल टीम की घोषणा कर दी गयी है। महिला हैंडबॉल टीम की कप्तान भारतीय रेलवे की ज्योति शुक्ला और उपकप्तान हिमाचल प्रदेश की दीक्षा कुमारी बनाई गयी हैं। वहीं उत्तर प्रदेश की शिवा सिंह और तेजस्विनी सिंह का भी चयन किया गया है।

भारतीय टीम 19 सितंबर को लखनऊ से दिल्ली रवाना हो गई है। दिल्ली से टीम 20 सितंबर को हांगझोऊ के लिए रवाना होगी। अयोध्या के डा.भीम राव अंबेडकर इंडोर स्टेडियम में आयोजित टीम के शिविर की समाप्ति के बाद रवानगी से पूर्व भारतीय टीम का विदाई समारोह लखनऊ में एक निजी होटल में किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ की अध्यक्ष व बीबीडी यूनिवर्सिटी की चांसलर अलका दास ने खिलाड़ियों को टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।

उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विराज सागर दास ने इस अवसर पर प्रेषित अपने संदेश में भारतीय महिला हैंडबॉल टीम में चयनित खिलाड़ियों को एशियन गेम्स के लिए शुभकामनाएं दीं।

Women Reservation: 33 प्रतिशत आरक्षण के प्रस्ताव पर कैबिनेट की मुहर, आशा नौटियाल ने कही ये बात

 कराया गया है कड़ा अभ्यास 
हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के कार्यकारी निदेशक डा.आनन्देश्वर पाण्डेय ने कहा कि शिविर में खेल की तकनीक, इंडयोरेंस, स्टेमिना व गति में सुधार के लिए कड़ा अभ्यास कराया गया है। मुझे विश्वास है कि भारतीय टीम यहां उम्दा प्रदर्शन करेगी। उन्होंने बताया कि एशियन गेम्स में भारतीय महिला हैंडबॉल टीम को प्रारंभिक राउंड के ग्रुप बी में जगह मिली है। इस ग्रुप में भारत के साथ चीन, जापान, नेपाल और हांगकांग चाइना को जगह मिली है। भारतीय टीम 25 सितंबर को जापान के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी। इसके बाद भारतीय टीम की 27 सितंबर को हांगकांग चाइना, 29 सितंबर को चीन और 30 सितंबर को नेपाल की टीम से टक्कर होगी।

एशियन गेम्स के लिए चयनित भारतीय महिला हैंडबॉल टीम
नीना शील (पश्चिम बंगाल),

दीक्षा कुमारी, निधि शर्मा, शालिनी ठाकुर, भावना, मिताली शर्मा, प्रियंका ठाकुर (हिमाचल प्रदेश),

शिवा सिंह, तेजस्विनी सिंह (उत्तर प्रदेश)

मेनिका, , सुषमा, ज्योति शुक्ला, प्रियंका (भारतीय रेलवे)

सोनिका, आशा (हरियाणा)

पूजा कंवर (राजस्थान)

कोच : एम.कार्तिकेयन, सचिन चौधरी, प्रवीण कुमार सिंह, मनीषा, अतनु मजूमदार।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.