सावरकर आर्चरी अकादमी की शानदार सफलता, बोरीवली स्पोर्ट्स फेस्टिवल में झटके 16 गोल्ड मेडल

116

स्वातंत्र्यवीर सावरकर राष्ट्रीय स्मारक की आर्चरी अकादमी के तीरंदाजों ने 12 फरवरी 2023 को राजमाता जीजाऊ उद्यान वजीरा, बोरीवली पश्चिम में आयोजित बोरीवली स्पोर्ट्स फेस्टिवल में बड़ी सफलता हासिल की है। तीरंदाजों ने 16 स्वर्ण पदक, 5 रजत पदक, 11 कांस्य पदक सहित कुल 32 पदक जीते हैं।

स्मारक के पदाधिकारियों ने सभी तीरंदाजों और आर्चरी अकादमी की उपलब्धियों की सराहना की है। इस प्रतियोगिता में सफल तीरंदाजों के नाम इस प्रकार हैंः

10 वर्ष से कम आयु वर्ग 

अदवय अनिकेत सावंत (दो स्वर्ण), देवांश विवेक मोहिते (दो कांस्य), शिरीन आशीष पाटील (दो स्वर्ण)

12 वर्ष से कम आयु वर्ग

स्वरा संदेश परब (एक रजत), सोनम शेलार (एक स्वर्ण), वीर पद्मिनी नायक (एक स्वर्ण, एक कांस्य)

14  वर्ष से कम आयु वर्ग  

संकल्प जाधव (एक स्वर्ण, एक कांस्य), प्रतीक राज (एक कांस्य)

17 वर्ष से कम आयु वर्ग 

दर्श विजय झारे (दो स्वर्ण), शर्मिका घाड़ीगांवकर (दो स्वर्ण)

सामान्य वर्ग

कावेरी नायकर (दो रजत), श्वेता तिवारी (एक कांस्य), नेहा टिकम (एक कांस्य)

अकादमी के कोच स्वप्निल परब ने बताया कि सावरकर स्मारक ने तीरंदाजी आर्चरी ने इस प्रतियोगिता में सर्वाधिक स्वर्ण पदक जीते हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.