मेरठ में होगी मेजर ध्यान चन्द्र खेल विश्वविद्यालय की स्थापना, ‘इतने’ करोड़ की आएगी लागत

जनपद मेरठ में मेजर ध्यान चन्द्र खेल विश्वविद्यालय की स्थापना किये जाने के संबंध में त्वरित गति से कार्यवाही की जा रही है।

118

उत्तर प्रदेश सरकार के 22 फरवरी को पेश बजट में खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए बड़ा बजट प्रस्तावित किया गया है। खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स, मेरठ में मेजर ध्यान चन्द्र खेल विश्वविद्यालय की स्थापना व सहारनपुर, फतेहपुर एवं बलिया में स्पोर्टस कालेज के निर्माण के लिए 350.50 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए गए हैं। वहीं प्रदेश में निजी सहभागिता से खेल अवस्थापनाओं के निर्माण, खेल विकास कोष की स्थापना के लिए भी बजट की व्यवस्था की गई है।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट में प्रदेश खिलाड़ियों और खेल को लेकर भी विशेष तौर पर तरजीह दी है। उन्होंने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए 30 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।

निजी सहभागिता से खेल संबंधित निर्माण के लिए 50 करोड़ रुपये की व्यवस्था 
प्रदेश में निजी सहभागिता से खेल अवस्थापनाओं के निर्माण हेतु 50 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार योजना हेतु 15 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। खेल विकास कोष की स्थापना हेतु 25 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।

खेल विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु 300 करोड़ रुपये की व्यवस्था
वित्त मंत्री ने बताया कि जनपद मेरठ में मेजर ध्यान चन्द्र खेल विश्वविद्यालय की स्थापना किये जाने के संबंध में त्वरित गति से कार्यवाही की जा रही है। खेल विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु 300 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। इसके अलावा प्रदेश के सहारनपुर, फतेहपुर एवं बलिया जनपदों में स्पोर्टस काॅलेज के निर्माण हेतु 20 करोड़ 50 लाख रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.