आईसीसी अंडर-19 (ICC Under-19) टी-20 विमेंस विश्व कप 2025 (T-20 Women’s World Cup 2025) में भारतीय महिला टीम (Indian Women’s Team) ने इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने फाइनल (Final) में दक्षिण अफ्रीका (South Africa) को 9 विकेट से हराकर अंडर-19 महिला विश्व कप का ओवरऑल और लगातार दूसरी बार खिताब जीत लिया है। दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया को जीत के लिए 83 रनों का लक्ष्य दिया था। टीम इंडिया ने यह चुनौती 1 विकेट खोकर 11.2 ओवर में पूरी कर ली।
नये साल की शुरुआत टीम इंडिया की विश्व कप जीत के साथ शानदार हुई। अंडर-19 महिला विश्व कप में लगातार दूसरी जीत के बाद टीम इंडिया को सोशल मीडिया पर बधाई दी जा रही है। टीम इंडिया ने इससे पहले शेफाली वर्मा की कप्तानी में 2023 में अपना पहला अंडर-19 विश्व कप जीता था।
यह भी पढ़ें – Andhra Pradesh: भारत में भी था एक ‘पाकिस्तान’, प्रशासन ने बदला नाम; जानें क्या रखा गया
𝗖. 𝗛. 𝗔. 𝗠. 𝗣. 𝗜. 𝗢. 𝗡. 𝗦! 🏆#TeamIndia 🇮🇳 are the ICC U19 Women’s T20 World Cup 2025 Champions 👏 👏
Scorecard ▶️ https://t.co/hkhiLzuLwj #SAvIND | #U19WorldCup pic.twitter.com/MuOEENNjx8
— BCCI Women (@BCCIWomen) February 2, 2025
पहली पारी में क्या हुआ?
टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 20 ओवर में 82 रन पर समेट दिया। टीम इंडिया की ओर से गोंगडी त्रिशा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। परुनिका सिसोदिया, आयुषी शुक्ला और वैष्णवी शर्मा ने 2-2 विकेट लिए। शबनम शकील ने एक विकेट लेकर अन्य का अच्छा साथ दिया।
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन
निक्की प्रसाद (कप्तान), सानिका चालके (उप-कप्तान), जी कमलिनी (विकेटकीपर), गोंगाडी त्रिशा, ईश्वरी अवसारे, मिथिला विनोद, आयुषी शुक्ला, जोशीता वीजे, शबनम एमडी शकील, परुनिका सिसोदिया और वैष्णवी शर्मा।
दक्षिण अफ्रीका टीम
कायला रेनेके (कप्तान), जेम्मा बोथा, सिमोन लॉरेंस, डायरा रामलाकन, फे काउलिंग, कराबो मेसो (विकेटकीपर), माइक वान वुर्स्ट, सेस्सनी नायडू, एश्ले वान विक, मोनालिसा लेगोडी और नाथाबिसेंग निनी।
देखें यह वीडियो –
Join Our WhatsApp Community