UP State Championship: 50 मीटर शूटिंग मुकाबले में आदित्य ने जीता सिल्वर मेडल, जानिये कौन हैं वो

मुफ्तीगंज क्षेत्र के हनुआडीह गांव निवासी संजय दुबे के पुत्र आदित्य दुबे ने यूपी स्टेट चैंपियनशिप में पिस्टल शूटिंग रेंज जूनियर मेंस में 50 मीटर शूटिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल प्राप्त कर ज़िलें का नाम रोशन किया।

111

UP State Championship: मुफ्तीगंज क्षेत्र के हनुआडीह गांव निवासी संजय दुबे के पुत्र आदित्य दुबे ने यूपी स्टेट चैंपियनशिप में पिस्टल शूटिंग रेंज जूनियर मेंस में 50 मीटर शूटिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल प्राप्त कर ज़िलें का नाम रोशन किया। आदित्य दुबे इस इवेंट में मेरठ के स्टार एकेडमी से प्रतिनिधित्व कर रहे थे।

Bihar: मुहर्रम के जुलूस में तीन मुसलमानों ने लहराया था फिलिस्तीन का झंडा, अब भुगतेंगे किए की सजा

बचपन से खेल में रुचि
पिता संजय दुबे ने सोमवार को बात करते हुए बताया कि आदित्य दुबे की रुचि शुरू से स्पोर्ट्स में रही और वो दौड़ में पहले दौड़ता था। लेकिन दौड़ते समय उसके पैर में चोट लग गयी थी। जिसके कारण अब दौड़ता नहीं है। संजय दुबे ने बताया कि हमारा इकलौता लड़का है। पिता संजय दुबे अध्यापक हैं। आदित्य दुबे ने हाई स्कूल तक शिक्षा प्राप्त की है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.