IPL 2025 DC vs MI: IPL 2025 में मुंबई इंडियंस ने ऐसा क्या किया जो इतिहास बन गया, सिर पकड़कर रो पड़ी दिल्ली कैपिटल्स!

दिल्ली कैपिटल्स के ओपनिंग बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क एक बार फिर असफल रहे। यह खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में पहली ही गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गया।

187

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को 12 रनों से हराकर आईपीएल 2025 (IPL 2025) में अपनी हार का सिलसिला तोड़ा और पहली जीत (Victory) दर्ज की। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley) में खेले गए इस मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 205 रन बनाए, जिसके जवाब में दिल्ली सिर्फ 193 रन ही बना सकी। मैच का निर्णायक क्षण 19वें ओवर में आया, जब मुंबई के फील्डरों ने रन आउट की हैट्रिक बनाकर दिल्ली को पटखनी दी। मजबूत बल्लेबाजी लाइन-अप वाली दिल्ली 19 ओवर में ही ऑलआउट हो गई।

मुंबई की ओर से मिले 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को पारी की पहली ही गेंद पर जैक फ्रेजर मैकगर्क के रूप में झटका लगा। हालांकि इसके बाद अभिषेक पोरेल और करुण नायर ने दिल्ली की पारी को मजबूती दी और दोनों ने मिलकर 61 गेंदों में 119 रन जोड़ डाले। पोरेल 33 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं तीन साल बाद आईपीएल में वापसी करने वाले करुण नायर ने 89 रनों की तूफानी पारी खेली। जब नायर आउट हुए तब दिल्ली को 50 गेंदों में जीत के लिए 71 रन की जरूरत थी। यह लक्ष्य बेहद आसान लग रहा था, लेकिन स्पिनरों के आतंक और नई गेंद की जुगलबंदी ने सारा खेल ही बदल दिया। रही कसर 19वें ओवर के रोमांच ने पूरा कर दिया। 18.3 ओवर तक 7 विकेट खोकर 192 रन बना लिए थे। लेकिन फिर अगली तीन गेंदों पर लगातार तीन रन आउट ने दिल्ली की उम्मीदों और करुण नायर की शानदार बल्लेबाजी पर पानी फेर दिया।

यह भी पढ़ें – Ram Janmabhoomi Mandir: राम मंदिर के शिखर का निर्माण कब तक होगा पूरा? नपेंद्र मिश्र ने दी जानकारी

मुंबई के लिए कर्ण शर्मा ने तीन और मिचेश सेंटरन ने दो विकेट झटके। जबकि दीपक चहर और जसप्रीत बुमराह के खाते में एक-एक विकेट रहा। (IPL 2025 DC vs MI)

इससे पहले, मुंबई इंडियंस ने टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए 205 रन का स्कोर खड़ा किया। मुंबई के लिए तिलक वर्मा और नमन धीर की जबरदस्त बल्लेबाजी का अहम योगदान रहा। तिलक ने 33 गेंदों में 59 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं नमन ने 17 गेंदों में 38 रन की तूफानी पारी खेली। दोनों ने मिलकर 33 गेंदों में 62 रन की धमाकेदार साझेदारी की। इससे पहले सूर्यकुमार यादव (40) और रायन रिकलटन (41) ने भी अपने-अपने बल्लेबाजी से मुंबई को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

दिल्ली की ओर से कुलदीप यादव और विपराज निगम ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि मुकेश कुमार को एक सफलता मिली। (IPL 2025 )

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.