कर्नाटक में छत्रपति शिवाजी महाराज से द्रोह, शिव प्रेमियों में उठा तीव्र विरोध

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के अस्तित्व में आने के बाद से ही उलट पुलट शुरू हो गया है।

368

कर्नाटक राज्य के बागलकोट में प्रशासन ने अजब कारनामा किया है। जिसमें प्रशासन ने बुधवार रात छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति को हटा दिया है। इस कारनामे का महाराष्ट्र भाजपा ने तीव्र विरोध व्यक्त किया है।

कर्नाटक (Karnataka) के बागलकोट (Bagalkot) में छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) की मूर्ति को प्रशासन ने बुधवार रात हटा दिया। इसके लिए रात में जेसीबी लगाया गया था। इससे शिवप्रेमियों में आक्रोष है। महाराष्ट्र भाजपा (Maharashtra BJP) के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule)ने कर्नाटक सरकार (Karnataka Government) के इस कार्य को अपमानास्पद करार दिया है। उन्होंने कहा है कि, कर्नाटक सरकार के इस काम को सहन नहीं किया जाएगा। महापुरुषों का अपमान करना कांग्रेस की नीति है। कर्नाटक सरकार ने छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति को सम्मान के साथ स्थापित करे अन्यथा कांग्रेस को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

कर्नाटक में तुष्टीकरण नीति
कर्नाटक में कांग्रेस सरकार आने के बाद से ही तुष्टीकरण में निर्णय लिये जा रहे हैं। पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा लिये गए निर्णयों को रद्द किया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले ही पीएफआई (PFI) की राजनीतिक इकाई एसडीपीआई (SDPI) की धमकी के सामने झुकते हुए राष्ट्र निष्ठ व वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ (Pushpendra Kulshreshtha) का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था। उसके पहले शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब (Hijab Row) पर प्रतिबंध को भी हटाने का निर्णय लिया गया था।

ये भी पढ़ें – मदरसे में चल रहा था देशभक्ति का ड्रामा? चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.