Assembly elections: गोपाल शेट्टी करेंगे बगावत? टिकट न मिलने से नाराज पूर्व भाजपा नेता निर्दलीय से लड़ सकते हैं चुनाव

मुंबई भाजपा में पहली बड़ी बगावत होने के आसार हैं। केंद्रीय मंती पीयूष गोयल, महाराष्ट्र चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, सह प्रभारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्णय को पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी चुनौती देने के मूड मे हैं।

41

Assembly elections: मुंबई भाजपा में पहली बड़ी बगावत होने के आसार हैं। केंद्रीय मंती पीयूष गोयल, महाराष्ट्र चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, सह प्रभारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्णय को पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी चुनौती देने के मूड मे हैं। पूर्व सांसद 29 अक्टूबर को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में बोरीवली विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

India vs New Zealand: गौतम गंभीर के मुख्य कोच बनने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम का बंटाधार? देखिये क्या कहते हैं रिकॉर्ड

बता दें कि बोरिवली विधानसभा सीट से भाजपा ने संजय उपाध्याय को मैदान में उतारा है, लेकिन इससे भाजपा नेता और पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी काफी नाराज बताए जा रहे हैं। इस कारण वे बगावत करने के मूड में बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि वे नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन 29 अक्टूबर को इस सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन करेंगे।

अगर गोपाल शेट्टी बगवात करते हैं तो भाजपा को यहां भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। क्योंकि इस क्षेत्र में काफी संख्या में उनके समर्थक हैं।

इस बीच भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) (भाजपा) ने आज (28 अक्टूबर) आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 (Upcoming Maharashtra Assembly Election 2024) के लिए 25 उम्मीदवारों (25 Candidates) की अपनी तीसरी सूची (Third List) जारी की।

जिसमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निजी सहायक (पीए) सुमित वानखेड़े को आर्वी सीट से मैदान में उतारा गया है।

पूरी सूची यहां देखें-

यह भी पढ़ें- Hyderabad Fire: अवैध पटाखा दुकान में लगी भीषण आग; एक महिला घायल, वीडियो देखें

महाराष्ट्र चुनाव
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को एक ही चरण में होंगे। राज्य के लिए मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। भाजपा महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सहयोगी शिवसेना और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के साथ सत्ता बरकरार रखने की इच्छुक है।

यह भी पढ़ें- Threat: पप्पू यादव को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से आया फोन! मिली है जान से मारने की धमकी

2019 के विधानसभा चुनावों के नतीजे
2019 के विधानसभा चुनावों में, भाजपा ने 105 सीटें, शिवसेना ने 56 और कांग्रेस ने 44 सीटें जीतीं। 2014 में, भाजपा ने 122 सीटें, शिवसेना ने 63 और कांग्रेस ने 42 सीटें हासिल

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.