LIVE: महाराष्ट्र (Maharashtra) में शनिवार (23 नवंबर) सुबह 8 बजे से वोटों (Votes) की गिनती शुरू हो गई है। पोस्टल बैलेट (Postal Ballots) के बाद सुबह 8.30 बजे ईवीएम (EVMs) के वोटों की गिनती होगी। राज्य की 288 विधानसभा सीटों (Assembly Seats) पर कुल 65.11 फीसदी वोटिंग हुई है, जो 2019 के मुकाबले करीब चार फीसदी ज्यादा है। वोटिंग में बढ़ोतरी ने राजनीतिक दलों (Political Parties) का मनोबल भी बढ़ाया है। आज साफ हो जाएगा कि महाराष्ट्र में किसकी सरकार बनेगी, महायुति या महा विकास अघाड़ी।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का पहला रुझान सामने आ गया है। महाराष्ट्र में बीजेपी गठबंधन एक सीट पर आगे चल रहा है।
महाराष्ट्र में महायुति 4, एमवीए 4 सीटों पर आगे चल रही है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के ताजा रुझानों में बीजेपी और कांग्रेस गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। महाराष्ट्र में बीजेपी और कांग्रेस गठबंधन 4-4 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
झारखंड से रुझान आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझानों में एनडीए चार सीटों पर आगे चल रही है।
रुझानों में महायुति को बहुमत
महाराष्ट्र में रुझानों में भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली महायुति को बहुमत का आंकड़ा मिल गया है। अब तक 234 सीटों के रुझानों के अनुसार, भाजपा गठबंधन 150 सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाली एमवीए 82 सीटों पर आगे चल रही है।
मीरापुर में मतपत्रों की गिनती पूरी
मीरापुर उपचुनाव परिणाम के लिए मतपत्रों की गिनती पूरी हो गई है, रालोद-भाजपा गठबंधन प्रत्याशी मिथलेश पाल आगे और सपा प्रत्याशी सुम्बुल राणा पीछे हैं।
झारखंड में रुझानों में जेएमएम + आगे
झारखंड से आ रहे रुझानों में जेएमएम गठबंधन अब काफी आगे चल रहा है। 81 में से 69 सीटों के रुझानों के अनुसार, जेएमएम गठबंधन 40 और भाजपा गठबंधन 28 तथा अन्य 1 सीट पर आगे चल रहे हैं।
फूलपुर सीट पर भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल आगे
प्रयागराज की फूलपुर सीट पर भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल आगे चल रहे हैं। पांचवें राउंड में भाजपा के दीपक पटेल 2073 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा के दीपक पटेल को 12614 और सपा के मुज्तबा सिद्दीकी को 10541 वोट मिले हैं।
नतीजों में गड़बड़ी हुई है: संजय राउत
महाराष्ट्र चुनाव में हार को देखते हुए संजय राउत ने कहा कि नतीजों में गड़बड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि अब महाराष्ट्र को विपक्ष का नेता भी नहीं मिलेगा।
कल्पना आठ हजार वोटों से पीछे
झारखंड में हेमंत सोरेन वापसी कर रहे हैं, लेकिन उनकी पत्नी कल्पना अपनी सीट पर आठ हजार वोटों से पीछे चल रही हैं। आपको बता दें, कल्पना गांडे सीट से चुनाव लड़ रही हैं।
महाराष्ट्र में भाजपा की सुनामी
महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों के रुझान आ चुके हैं और भाजपा गठबंधन विपक्ष से मीलों आगे नजर आ रहा है। 288 में से भाजपा गठबंधन 228 सीटों पर आगे चल रहा है जबकि कांग्रेस गठबंधन 53 सीटों पर आगे चल रहा है। 7 सीटें अन्य के खाते में जाती दिख रही हैं।
कटेहरी सीट पर सपा आगे
अंबेडकरनगर की कटेहरी विधानसभा सीट पर 8 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। अब तक भाजपा के धर्मराज निषाद को 23926 वोट मिले हैं, जबकि सपा की शोभावती वर्मा को 20779 वोट मिले हैं। समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी शोभावती वर्मा 3156 से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं।
मिलकर तय करेंगे सीएम पद: डिप्टी सीएम फडणवीस
महाराष्ट्र में बड़ी जीत के बाद देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सीएम पद मिलकर तय करेंगे। उन्होंने कहा कि यह जीत उम्मीद से बड़ी है।
भाजपा मुख्यालय जाएंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी शाम को भाजपा मुख्यालय जाएंगे। महाराष्ट्र और उपचुनाव में जीत के बाद वह संबोधित करेंगे।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और बारामती विधानसभा से राकांपा उम्मीदवार अजित पवार के समर्थकों ने पटाखे फोड़ना शुरू कर दिया है। चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, अजित पवार 15,382 वोटों से आगे चल रहे हैं। महायुति ने राज्य में बहुमत के लिए 145 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है। भाजपा 118, शिवसेना 56 और राकांपा 37 सीटों पर आगे चल रही है।
हेमंत की वापसी के संकेत
झारखंड में इंडी गठबंधन ने बहुमत पार कर लिया है। गठबंधन 51 सीटों पर आगे चल रहा है। हेमंत सोरेन सत्ता में वापसी करने जा रहे हैं। लेकिन गांडेय विधानसभा सीट से उनकी पत्नी कल्पना सोरेन करीब 4500 वोटों से पीछे चल रही हैं। वहीं, एनडीए गठबंधन 28 सीटों पर आगे चल रहा है। अन्य दो सीटों पर आगे चल रहा है।
दोपहर 3 बजे होगी महायुति की पीसी
महायुति की प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 3 बजे होगी। इसमें देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार और एकनाथ शिंदे शामिल होंगे।
घाटकोपर ईस्ट से भाजपा के पराग शाह 34999 वोटों के अंतर से जीत गए हैं।
मेरा बेटा राज्य में बड़ा नेता बन गया: सरिता फडणवीस
महाराष्ट्र में महायुति सरकार के गठन के साथ ही उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस की मां सरिता फडणवीस ने कहा, “यह एक बड़ा दिन है क्योंकि मेरा बेटा राज्य में बड़ा नेता बन गया है। वह 24 घंटे और सप्ताह के 7 दिन कड़ी मेहनत कर रहा था। निश्चित रूप से वह मुख्यमंत्री बनेगा।”
मीरापुर सीट पर भाजपा की जीत
मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा के उपचुनाव में रालोद प्रत्याशी मिथलेश पाल ने सपा की सुम्बुल राणा को 30426 मतों से हराया। मिथलेश को 83,852 वोट मिले, जबकि सुम्बुल को 53426 वोट ही मिल सके। मिथलेश पाल उपचुनाव जीतकर दूसरी बार विधानसभा पहुंची हैं। इससे पहले वर्ष 2009 में भी वह मोरना से विधायक रह चुकी हैं। बसपा प्रत्याशी शाह नजर को 3181 वोट मिले और उनकी जमानत जब्त हो गई। बसपा के जाहिद हुसैन को 22400 वोट मिले। चौंकाने वाली बात यह रही कि एआईएमआईएम प्रत्याशी अरशद राणा को 18,867 वोट मिले। सपा की हार का मुख्य कारण ओवैसी फैक्टर रहा।
चुनाव नतीजों से जुड़ी हर बड़ी अपडेट जानने के लिए बने रहें हिंदुस्थान पोस्ट के साथ . . .
Join Our WhatsApp Community