21 जून के दिन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस दिन दुनियाभर के लोग सामूहिक रूप से योग करते हैं।  लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के बाहर पहला योग विश्वविद्यालय कहां पर स्थित है?

दुनियाभर में जब भी योग का नाम लिया जाएगा, तो सबसे पहले भारत का नाम आएगा

भारत के संतों ने दुनिया तक योग साधना को पहुंचाने का काम किया है। यही कारण है कि आज दुनियाभर के लोगों में योग सीखने की उत्सुकता बढ़ रही है।

भारत के बाहर दुनिया का पहला योग विश्वविद्यालय अमेरिका के लॉस एंजिलिस में है।

इस यूनिवर्सिटी का नाम विवेकानंद के नाम पर विवेकानंद योग विश्वविद्यालय (वायु) रखा गया है।

जानकारी के मुताबिक इस विश्वविद्यालय का निर्माण करीब 50 लाख डॉलर के साथ लॉस एंजिलिस में किया गया था।

इस विश्वविद्यालय में 2020 से छात्र योगा पाठ्यक्रम की पढ़ाई कर रहे हैं।