रंगों का त्योहार होली पूरे देश में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है पर भारत में कुछ जगहें ऐसी भी हैं जहां होली के त्योहार को लेकर कोई उत्साह देखने को नहीं मिलता है।
1. रामसन गांव - गुजरात के बांसाकंठ क्षेत्र के आने वाले रामसन गांव में पिछले 200 सालों से होली नहीं खेली गई I यहां लोगों का मानना है कि ये त्योहार श्रापित हैI
2. तमिलनाडु - इस राज्य में होली के ही दिन मासी मगम नामक एक त्योहार मनाया जाता है I वहां, ऐसी मान्यता है कि इस दिन उनके पूर्वज पवित्र स्नान करने पृथ्वी पर आते हैं I
3. झारखंड - बोकारो के दुर्गपुर गांव में होली नहीं मनाई जाती I मान्यता है इस दिन उनके स्थानीय राजा और उनका बेटा जलकर मर गए थे I
4. उत्तराखंड - रुद्रप्रयाग के कुरझण और क्वीली गांव में होली का त्योहार नहीं मनाया जाता I वहां, ऐसी मान्यता है कि उनकी देवी त्रिपुरा सुंदरी को शोर पसंद नहीं है I