Burst

IPL इतिहास में सबसे ज्यादा उम्र में शतक जड़ने वाले बल्लेबाज, टॉप-5 में 2 भारतीय

Disc Pie Chart

रोहित शर्मा IPL में शतक जड़ने वाले 5वें सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। मुंबई की ओर से रोहित शर्मा ने 36 साल 350 दिन की उम्र में IPL 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ शतक जड़ा था।

Disc Pie Chart

IPL इतिहास में सबसे ज्यादा उम्र में शतक जड़ने के मामले में सचिन तेंदुलकर चौथे स्थान पर हैं। सचिन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL 2011 में 37 साल 356 दिन की उम्र में सैकड़ा जड़ने का कारनामा किया था।

Disc Pie Chart

क्रिस गेल IPL में शतक जड़ने वाले तीसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। गेल ने पंजाब किंग्स (पुराना नाम किंग्स इलेवन पंजाब) की ओर से IPL 2018 में 38 साल 210 की उम्र में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 104 रनों की पारी खेली थी।

Disc Pie Chart

सनथ जयसूर्या IPL इतिहास में सबसे ज्यादा उम्र में शतक जड़ने के मामले में दूसरे नंबर हैं। जयसूर्या ने IPL 2008 में मुंबई इंडियंस के लिए 38 साल 319 दिन की उम्र में सैकड़ा जड़ा था।

Disc Pie Chart

IPL में सबसे ज्यादा उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड एडम गिलक्रिस्ट के नाम है। गिलक्रिस्ट ने IPL 2011 में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए 39 साल 184 दिन की उम्र में सैकड़ा जड़ा था।