गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोगों को कई प्रकार की बीमारियों की शिकायत होने लगती है। जैसे लू लगना, पेट में दर्द आदि।

गर्मी के दिनों में हमें अपने खान पान का खास ख्याल रखना चाहिए। गर्मियों में लोगों को ज्यादातर पेट में दर्द और बुखा, आलस आना जैसी शिकायतें होती है।

गर्मी के समय में ज्यादा मसालेदार चीजों से हमें दूरी बनाकर रखनी चाहिए। मसाले हमारे शरीर में गर्मी बढ़ाते हैं। इसलिए गर्मी में मिर्च, अदरक, काली मिर्च, जीरा और दालचीनी जैसी चीजों का इस्तेमाल कम करना चाहिए।

गर्मी के समय  हमें जीतना हो सके नॉनवेज से दूर रहना चाहिए। गर्मियों में अंडा, प्रॉन मीट आदि खाने से डायरिया भी हो सकता है।

गर्मियों में हमें रोटी खाने से भी परहेज करना चाहिए। रोटी आटे से बनाई जाती है जो शरीर में गर्मी पैदा करती है।

गर्मियों में रोस्टेड फूड या तली हुई चीजे खाने से भी गर्मी पैदा होती है और पेट में गैस बनने का भी डर होता है।

गर्मियों में गरम दूध और चीज आदि डेयरी आइटम्स से भी परहेज करना चाहिए। ये चीजें शरीर में गर्माहट पैदा करती हैं।

इस मौसम में हमें फास्ट फूड खाने से पूरी तरह परहेज करना चाहिए। बर्गर, पिज्जा, फ्रेंच फ्राइस जैसे जंक फूड से हमारा पेट खराब हो जाता है और गर्मियों में इसे खाने से फूड पाइज्निंग की शिकायत भी होती है।

चाय और कॉफी दोनों ही गर्मियों के समय हमारे शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए गर्मी में हमें इन चीजों से परहेज करना चाहिए।

वैसे तो ड्राइ फ्रूट हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है पर हर समय नहीं। गर्मियों में ड्राइफूट हमारे शरीर के लिए लाभदायक नहीं होता।