विश्व का सबसे बड़ा फल है कटहल,  कटहल  का अमूमन साइज 10 /12 किलों होता है।

आमतौर पर कटहल को सब्जी ही माना जाता है, लेकिन वनस्पति शास्त्र में इसे फल कहा गया है। प्राचीन आयुर्वेदिक ग्रंथ ‘चरकसंहिता’ में इसे ‘पनसम्’ कहा गया है।

दक्षिण भारत सहित उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में हजारों सालों से कटहल के पेड़ पाए जाते हैं।

भारत के अलावा कटहल का पेड़ बांग्लादेश, मलेशिया, बर्मा, श्रीलंका, इंडोनेशिया, फिलीपींस, कैरीबियाई द्वीपों में, पश्चिम अफ्रीका में भी पाया जाता है।

भारत के अलावा कटहल का पेड़ बांग्लादेश, मलेशिया, बर्मा, श्रीलंका, इंडोनेशिया, फिलीपींस, कैरीबियाई द्वीपों में, पश्चिम अफ्रीका में भी पाया जाता है।

इसके अलावा उत्तरी ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्राजील आदि देशों में यह उगाया और खाया जाता है।

बांग्लादेश और श्रीलंका ने तो कटहल को राष्ट्रीय फल घोषित कर रखा है तो भारत में केरल व तमिलनाडु में इसे राजकीय फल का दर्जा हासिल है।

विशेष बात यह है कि कटहल के पेड़ पर नर और मादा फूल लगते हैं, लेकिन मादा फूल से ही कटहल बनता है. नर फूल खिलने के बाद सूखकरबिखर जाता है।

कटहल विटामिन और फाइबर से भरपूर है. इसमें विटामिन ए, बी-कॉम्प्लेक्स, विटामिन विटामिन सी और विटामिन ई भी उपलब्ध है. इस फल में आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम और मैंगनीज जैसे खनिज प्रदान भी पाए जाते हैं।