क्या है UGC-NET 2024 परीक्षा और इसे क्यों किया गया रद्द ?

UGC-NET विश्वविद्यालयों में सहायक प्रोफेसरों की नियुक्ति, जूनियर रिसर्च फेलोशिप और पीएचडी में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा है।

UGC-NET परीक्षा लेने का अधिकार NTA को सौपा गया है। यह परीक्षा वर्ष में दो बार (जून और दिसंबर) आयोजित की जाती है।

केंद्र ने UGC-NET परीक्षा क्यों रद्द किया?

शिक्षा मंत्रालय ने गृह मंत्रालय के तहत भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) की राष्ट्रीय साइबर अपराध खतरा विश्लेषण इकाई से प्राप्त इनपुट के आधार पर UGC-NET जून 2024 परीक्षा को रद्द करने की घोषणा की।

 परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता और पवित्रता को बनाए रखने के लिए, मंत्रालय ने परीक्षा रद्द करने और एक नया परीक्षा चक्र शुरू करने का फैसला किया।

इस मामले को गहन जांच के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को भी भेज दिया गया है।